वाराणसी सीबीएसई द्वारा घोषित कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम में डैलिम्स सनबीम स्कूल, रोहनियाँ के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 100% सफलता हासिल की। कुल 323 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी और सभी उत्तीर्ण रहे।
अर्जित सक्सेना एवं श्रेयसी गुप्ता ने 98.4% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि ऐंजल वर्मा एवं श्रीयसी राज 98.2% के साथ द्वितीय स्थान पर रहे। 150 से अधिक विद्यार्थियों ने 90% से ज्यादा अंक प्राप्त किए। विद्यालय प्रबंधन ने छात्रों की इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।